Home » अपराध » Mp » 04 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को थाना रनेह पुलिस ने किया गिरफ्तार

04 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को थाना रनेह पुलिस ने किया गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

04 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को थाना रनेह पुलिस ने किया गिरफ्तार


दमोह, 30 अक्टूबर 2025।
जिले की रनेह थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी पिछले चार वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से दूर था और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज था।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवर्षी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में जिले में स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना रनेह पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।

थाना रनेह क्षेत्र के अपराध क्रमांक 178/21, धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के आरोपी माखन सिंह लोधी पिता वीर सिंह लोधी उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी बिजौर थाना रहे जिला दमोह को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।

उक्त आरोपी चार वर्षों से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चंदन सिंह निरंजन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मुनफीस अहमद खान, प्रआर 72 शिवराज सिंह, आर. 33 श्रीराम प्रजापति, आर. 698 खूबसिंह कुर्मी तथा आर. 724 ब्रजेश की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे थे और अंततः मेहनत रंग लाई।

पुलिस अधीक्षक का आभार एवं प्रशंसा

थाना रनेह पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को बधाई दी है तथा ऐसे फरार स्थायी वारंटियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This