Home » अपराध » Mp » दमोह में महिला मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन एवं आवला नवमी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

दमोह में महिला मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन एवं आवला नवमी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

दमोह में महिला मोर्चा द्वारा दीपावली मिलन एवं आवला नवमी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न


दमोह, 30 अक्टूबर —
श्री विश्वकर्मा महापंचायत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज दीपावली मिलन समारोह एवं आवला नवमी पूजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन माँ बड़ी देवी जी प्रांगण में किया गया, जहाँ उपस्थित सभी महिलाओं ने परंपरागत विधि-विधान से आवले के वृक्ष का पूजन-अर्चन किया। पूजा उपरांत दीप जलाकर दीपोत्सव का पर्व उल्लास और सौहार्द के वातावरण में मनाया गया।

जिलाध्यक्ष एकता विश्वकर्मा ने इस अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता, संस्कार और सद्भाव का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाएँ सम्मिलित हुईं, जिनमें —
रीना, सुषमा, संगीता, प्रियंका, गुड़िया, कृष्णा, स्वाति, दुर्गा, राखी, ज्योति, भावना, दीपा, साधना, कविता, आरती, सोमाँ, अंजना, निशा, शशि, भारती, नीलम सहित कई अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन भक्ति गीतों और सामूहिक आरती के साथ किया गया। वातावरण में भक्ति और दीपों की ज्योति से आस्था का सुंदर संगम दिखाई दिया।

सभी ने शहर वासियों और देशवासियों को दिवाली एकादशी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This