Home » अपराध » Mp » थाना दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता लूट का पर्दाफाश — अन्य जिलों की मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार

थाना दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता लूट का पर्दाफाश — अन्य जिलों की मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

थाना दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता

लूट का पर्दाफाश — अन्य जिलों की मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार

दमोह। थाना दमोह देहात पुलिस ने लूट एवं मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन आरोपियों ने न केवल दमोह बल्कि अन्य जिलों — कटनी, जबलपुर और सागर में भी चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

घटना का विवरण —
दिनांक 03 नवंबर 2025 की रात लगभग 1:30 बजे फरियादी विश्राम अठ्या निवासी दमोह (ऑटो चालक) अपने गांव से दमोह लौट रहा था, वहीं दूसरा ऑटो चालक विनोद यादव, निवासी थाना किशनगढ़ जिला छतरपुर, दमोह से हटा की ओर जा रहा था।
इसी दौरान मानपुर तिराहा हटा रोड पर तीन अज्ञात युवकों ने दोनों ऑटो चालकों को रोक लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए 3000 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और ऑटो की चाबियां लूट लीं।

घटना की सूचना पर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 781/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्रवाई —
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में निरीक्षक रचना मिश्रा थाना प्रभारी दमोह देहात के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने सायबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और विभिन्न जिलों में की गई पतारसी के आधार पर तीनों अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुलासा —
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने

शोभानगर दमोह से दो मोबाइल चोरी किए,

03 नवंबर की रात हटा रोड पर ऑटो चालकों से लूट की,

हथनी तिराहा से एक मोटरसाइकिल (ग्लैमर),

कटंगी (जिला जबलपुर) से स्प्लेंडर बाइक, तथा

सागर जिले से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी की थी।

ये आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिल से दमोह, कटनी, जबलपुर होते हुए इंदौर भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर का वेश धारण कर रणनीति के तहत उन्हें दमोह में ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी —

1. जयराम पिता टेकचंद पटैल, उम्र 21 वर्ष, निवासी पिपरिया कला थाना हिण्डोरिया, हाल तीन गुल्ली दमोह।

2. राजा सेन पिता स्व. नत्थू सेन, उम्र 26 वर्ष, निवासी इन्द्रा कॉलोनी दमोह।

3. शोभित दुबे पिता राजेश कुमार दुबे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बकेनी थाना पथरिया, हाल सिविल वार्ड-1 दमोह।

जप्त मशरूका —

तीन मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1,50,000)

तीन मोबाइल (कीमत लगभग ₹40,000)

एक चांदी की अंगूठी (कीमत ₹1,300)
कुल जप्त मशरूका मूल्य: ₹2 लाख लगभग

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम —
निरीक्षक रचना मिश्रा थाना प्रभारी दमोह देहात, प्रआर वीरेन्द्र, प्रआर हर्ष पाठक, प्रआर राकेश मिश्रा, आर नितिन, आर बाबू छारी, आर दीपक, आर अभिषेक जैन, आर शुभम चौबे, आर देवेन्द्र, आर जितेन्द्र पटैल, आर बृजबिहारी, आर दीपेन्द्र, आर राहुल, आर शिवसदन, आर पवन, तथा सायबर सेल से प्रआर सौरभ टंडन, आर मयंक दुबे, सैनिक राकेश दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में बढ़ रही लूट एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा है तथा जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This