Home » अपराध » Mp » कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता रेस्ट हाउस दमोह के पास हुई हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता रेस्ट हाउस दमोह के पास हुई हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता

रेस्ट हाउस दमोह के पास हुई हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने रेस्ट हाउस दमोह के पास हुई हत्या की गुत्थी को महज़ 24 घंटे में सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण —
दिनांक 09 नवंबर 2025 को आहत शिवा उर्फ अखिल पिता ब्रजभूषण चौरसिया (उम्र 21 वर्ष, निवासी पुराना थाना दमोह) ने अपने दोस्त सुमित जैन के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आकाश पाठक, शुभम पाठक और अंकुर राजपूत ने उन पर जानलेवा हमला किया है।
इस रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दमोह द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 892/25 धारा 109(1), 296(1), 351(3), 3/5 बीएनएसएस का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

हमले में गंभीर रूप से घायल सुमित जैन को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएसएस (हत्या) जोड़ी गई।

तेज़ कार्रवाई और गिरफ्तारी —
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दमोह के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह तथा नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
इस पर थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने अथक प्रयास करते हुए फरार आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी —

1. आकाश पाठक पिता हरीशंकर पाठक, उम्र 32 वर्ष, निवासी श्रीवास्तव कॉलोनी दमोह

2. शुभम पाठक पिता हरीशंकर पाठक, उम्र 27 वर्ष, निवासी श्रीवास्तव कॉलोनी दमोह

3. अंकुर राजपूत पिता हरीशंकर राजपूत, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिटी नल दमोह

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दमोह भेजा गया है।

सराहनीय कार्य —
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ हजारी, सर्जन ऋतुराज सिंह, प्रआर अभिषेक चौबे, प्रआर देवेन्द्र शेखर, प्रआर महेश यादव, प्रआर हेमंत अवस्थी, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, बुजेंद्र, कृष्णकांत व्यास, एवं आयुष मिश्रा की भूमिका उल्लेखनीय रही।

कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ कि अपराधी चाहे जितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

1 thought on “कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता रेस्ट हाउस दमोह के पास हुई हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार”

Leave a Comment

Share This