जनसुनवाई में पहुंची निराश्रित महिला को मिली राहत
प्रशासन ने तुरंत स्वीकृत की कल्याणी पेंशन
संकट के साथी ग्रुप की मदद से हुई समग्र ई-केवाईसी
नगर पालिका हटा ने जारी किया पेंशन स्वीकृति आदेश
दमोह 11 नवंबर को आयोजित जनसुनवाई में हटा नगर के नवोदय वार्ड निवासी समझरानी अहिरवाल पति स्व. रामकिशुन अहिरवाल अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति का निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका है। परिवार में एकमात्र पुत्र है, जिसकी पत्नि उसे छोड़कर चली गई है और पुत्र का एक हाथ फ्रैक्चर होने से वह कार्य करने में असमर्थ है। विधवा समझरानी स्वयं बीड़ी बनाकर अपने बीमार पुत्र और चार पोते-पोतियों का भरण-पोषण कर रही हैं।
जनसुनवाई के दौरान पोर्टल पर रिकॉर्ड जांचने पर ज्ञात हुआ कि महिला की समग्र ई-केवाईसी पूर्ण न होने के कारण उन्हें मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। महिला की आर्थिक स्थिति देखते हुए संकट के साथी ग्रुप की सहायता से उन्हें तुरंत सिम कार्ड उपलब्ध कराया गया और उनका समग्र ई-केवाईसी पूरा कराया गया। इसके पश्चात नगर पालिका हटा द्वारा पात्रतानुसार उन्हें सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृत की गई। महिला को पेंशन स्वीकृति आदेश की प्रति जनसुनवाई स्थल पर ही प्रदान की गई। अब आगामी माह से समझरानी अहिरवार को प्रति माह ₹600 की पेंशन राशि प्राप्त होगी। इस कार्य में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रतीक्षा सिघई नें अहम् भूमिका निभाई।













































1 thought on “जनसुनवाई में पहुंची निराश्रित महिला को मिली राहत प्रशासन ने तुरंत स्वीकृत की कल्याणी पेंशन”
https://t.me/Top_BestCasino/165