धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती पर कलेक्टर श्री कोचर ने हरदुआ हटरी में लगाई रात्रिकालीन जनचोपाल
सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश
दमोह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती समारोह के अवसर पर आज ग्राम हरदुआ हटरी में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने रात्रि कालीन जन चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याएं निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर कोचर ने जल संसाधन विभाग की अधिकारी को निर्देश दिए की ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें। श्रवण लोधी की शिकायत निराकरण करने जनपद सीइओ को निर्देश दिए।
कलेक्टर कोचर ने ग्रामीणों से कहा कल 12 नवंबर को इसी स्थल पर एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें ग्रामीण जन अपने आधार कार्ड केवाईसी समग्र आईडी से संबंधी कार्यों का निपटारा किया जाएगा आप सभी शामिल होकर शिविर का लाभ उठाएं।
कलेक्टर कोचर ने राशन दुकान की समस्या पर कहा ग्रामीणों की सहमति से दुकान का संचालन किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, आवास, राशन सहित अन्य समस्याओं पर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
शिविर में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फ़ुलपगारे, एसडीम आर.एल बागरी, सीएमएचओ डॉ.राजेश आठ्या, जिला संयोजक जनजाति अदिति शांडिल्य, सीईओ जनपद हलधर मिश्रा, नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, मत्स्य अधिकारी ऋषिओम तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।















































1 thought on “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जन्म जयंती पर कलेक्टर श्री कोचर ने हरदुआ हटरी में लगाई रात्रिकालीन जनचोपाल सुनी समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश”
Honestly, 69win15 has been kinda quiet, but in a good way. Clean interface, no annoying pop-ups, just a decent place to play if you want a simple experience. : 69win15