Home » अपराध » Mp » दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई—10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई—10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई—10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

दमोह। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

दिनांक 14 नवंबर 2025 की रात्रि को कोतवाली दमोह पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क.एन. कॉलेज के पीछे स्थित एक्सीलेंस स्कूल के खेल मैदान में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लेकर सक्रिय है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली दमोह की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड (छापेमारी) कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शेरु उर्फ जितेन्द्र सिंह पिता रामू उर्फ नरेन्द्र सिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अभना, थाना नोहटा, जिला दमोह (म.प्र.) बताया।

आरोपी के कब्जे और बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ।
बरामद किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/- आंकी गई है।

यह बरामदगी क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लगी चेन को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

घटना के संबंध में कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 901/2025 दर्ज करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20, एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया

पुलिस अधीक्षक दमोह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह

नगर पुलिस अधीक्षक दमोह
के निर्देशन व मार्गदर्शन में

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस टीम की तत्परता, सतर्कता और समन्वय के कारण बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद कर तस्करी की गतिविधि को रोका जा सका।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This