Home » अपराध » Mp » दसवां नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र रोग परीक्षण शिविर सम्पन्न

दसवां नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र रोग परीक्षण शिविर सम्पन्न

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट

दसवां नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र रोग परीक्षण शिविर सम्पन्न

(अब हिण्डोरिया में हर महीने 02 एवं 16 तारीख को लगेंगे नियमित शिविर)


हिण्डोरिया। सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जबलपुर एवं द्वारकाधीश फाउंडेशन जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बस स्टैंड परिसर पर 16 नवंबर 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र रोग परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर हिण्डोरिया में आयोजित दसवां नि: शुल्क नेत्र शिविर रहा।

20 से अधिक मरीजों का परीक्षण, 8 मरीज चिन्हित

नेत्र रोग सहायक डॉ. अभय शुक्ला तथा नर्सिंग स्टाफ भूपेंद्र कश्यप सहित अन्य टीम सदस्यों ने बताया कि शिविर में 20 से अधिक मरीजों की आँखों की जाँच की गई।
जाँच के दौरान मोतियाबिंद, कांचिया बिंद, अख्सूर, नाखूना आदि नेत्र रोगों से संबंधित 8 मरीजों को चयनित किया गया।

इन सभी चयनित मरीजों का उपचार आयुष्मान भारत योजना कार्ड के माध्यम से सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जबलपुर में पूर्णतः नि: शुल्क किया जाएगा।

शिविर स्थल से ही अस्पताल तक मुफ्त वाहन सुविधा

डॉ. शुक्ला ने बताया कि पात्र पाए गए मरीजों को उसी दिन शिविर स्थल से ही अस्पताल के वाहन द्वारा जबलपुर ले जाया जाता है तथा उपचार उपरांत पुनः हिण्डोरिया वापस लाया जाता है।
मरीजों के भोजन, आवास, दवाइयाँ, सुरक्षा एवं यात्रा का संपूर्ण खर्च एवं व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जाती है।

हर महीने 02 और 16 तारीख को लगेंगे शिविर

डॉ. अभय शुक्ला ने बताया कि हिण्डोरिया में अब तक 10 शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं।
स्थानीय जनहित को ध्यान में रखते हुए अब हर महीने की 2 और 16 तारीख को नियमित रूप से ये नेत्र शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मरीजों से अपील की गई है कि शिविर में पहुँचते समय वे अपने साथ

आयुष्मान कार्ड

आधार कार्ड
अवश्य लेकर आएँ।

जनप्रतिनिधियों ने की अपील

शिविर के आयोजक एवं सहयोगी वार्ड 07 पार्षद प्रतिनिधि शानू खान तथा म.प्र. एकता परिषद के पूर्व राज्य समन्वयक एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष सुजात खान ने क्षेत्र के सभी वर्गों के नेत्र रोग से पीड़ित नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी नि: शुल्क नेत्र शिविर का लाभ लेकर अपने स्वास्थ्य में सुधार लाएँ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This