—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
थाना दमोह देहात की बड़ी सफलता
11 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जेल भेजा

दमोह। थाना दमोह देहात पुलिस ने लगभग 11 महीनों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार निर्देशों के पालन में की गई यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
मामले का विवरण
दिनांक 11 जनवरी 2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम मुडिया में एक कार क्रमांक MP-37-C-1533 से अवैध शराब परिवहन किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन से—
20 पेटी लाल मसाला शराब
1000 पाव (प्रत्येक 180 एमएल)
कुल 180 लीटर, कीमती लगभग ₹36,000
बरामद किए।
इस प्रकरण में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 36/2025, धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
फरार आरोपी की तलाश
मामले के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था, जबकि चौथा आरोपी—
कमलेश पटैल पिता रामदास पटैल
उम्र 38 वर्ष, निवासी पाटन महगुवा, थाना पाटन जिला जबलपुर (म.प्र.)
घटना दिनांक से लगातार फरार था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
थाना प्रभारी दमोह देहात द्वारा गठित टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रणनीतिक तरीके से दबिश दी और फरार आरोपी कमलेश पटैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कार्यवाही में योगदान देने वाले पुलिसकर्मी
फरार आरोपी की गिरफ्तारी में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा—
निरीक्षक रचना मिश्रा, थाना प्रभारी दमोह देहात
प्रआर. 458 राकेश मिश्रा
प्रआर. 90 डेलन सिंह
आर. 382 जागेश्वर मिश्रा
आर. 85 दीपक
*पुलिस विभाग का सराहनीय कदम एमपी अपडेट न्यूज़ के माध्यम से आप सभी को उज्जवल भविष्य की कामना करती हो*













































