—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*बांदकपुर धाम गोवर्धन पर्वत पर शिवभक्तों का विशाल एकत्रीकरण*
*भगवा ध्वज फहराकर भव्य कॉरिडोर निर्माण का लिया संकल्प, बुंदेली भर्ता–गक्कड़ भंडारे का आयोजन*


दमोह बुंदेलखंड एवं मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ बांदकपुर धाम में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर धाम के प्राकृतिक एवं रमणीय स्थल गोवर्धन पर्वत पर जिले भर से सैकड़ों धर्मप्रेमी एवं शिवभक्त एकत्रित हुए। इस अवसर पर पारंपरिक बुंदेली व्यंजन भर्ता–गक्कड़ का भव्य भंडारा आयोजित किया गया, जो दोपहर से देर शाम तक चलता रहा।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन अत्यंत भव्यता एवं धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्री जागेश्वर नाथ भोले बाबा की नगरी को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना तथा समस्त सनातन धर्मावलंबियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को एक मंच पर एकत्रित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोवर्धन पर्वत पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान जी सरकार के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ।
इसके पश्चात पर्वत शिखर पर विशाल भगवा ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित धर्मप्रेमियों द्वारा भोले बाबा की नगरी में भव्य, मजबूत एवं व्यवस्थित विशाल कॉरिडोर निर्माण का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।
इस वर्ष का आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, जिसमें दमोह जिले के कोने-कोने के साथ-साथ कटनी, सागर एवं जबलपुर जिलों से भी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में जिले के संत समाज, राजनीतिक जनप्रतिनिधि, मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, पत्रकार बंधु, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
आयोजन में उपस्थित प्रमुख जनों में श्रीमहंत हटा मंदिर, श्री सीतानगर, विनय दुबे, ऋषि परिहार, सत्येंद्र साहू, चटन पटेल, सतीश तिवारी, मोंटी रैकवार, गुड्डू तिवारी, वीरू नेमा, बलई दीक्षित, सुरेश उपाध्याय, चंद्रभान दीवान सिंह, मनीष शर्मा, पप्पू महाजन, राहुल सोनी, लालू गर्ग, अमित कुमार, मोहन आदर्श, पुरुषोत्तम चौबे, राहुल यादव, विनय असाटी, श्रीमती मनीषा दुबे (पथरिया), डॉ. नवीन दुबे, बी.एस. तोमर, मुकेश लोधी, करणी सेना की टीम, नितिन राजपूत, राजकुमार जैन, अनिल कोटवानी, सुनील ठाकुर, हरीश नागदेव, पालीवाल, श्रीमती पूना बाई, बी.एम. दुबे, नितेश राठौर सहित अनेक विशिष्ट जन शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त हटा, पथरिया, पटेरा, कुंडलपुर, नरसिंहगढ़, बटियागढ़, बांस, कुम्हारी, अभाना, बनवार, जबेरा, नोहटा, आनू, गुंजी, हिंडोरिया, समन्ना, केवलारी, हलगज सहित अनेक ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में धर्मप्रेमियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता राम गौतम ने सभी संतों, अतिथियों, शिवभक्तों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बांदकपुर धाम को सनातन संस्कृति का एक भव्य केंद्र बनाने हेतु ऐसे आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।
















































