Home » अपराध » Mp » *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कर रहे मार्गदर्शन – राजेंद्र चौरसिया*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कर रहे मार्गदर्शन – राजेंद्र चौरसिया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग को जोड़ते हुए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कर रहे मार्गदर्शन – राजेंद्र चौरसिया*

*मन की बात के 133वें संस्करण का दीनदयाल नगर मंडल में हुआ सामूहिक श्रवण*


दमोह। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल द्वारा देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंडल के सभी बूथ केंद्रों पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने असाटी वार्ड क्रमांक 1 के बूथ क्रमांक 128 एवं 129 पर वरिष्ठ नेता कैलाश शैलार के निवास पर मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के विकास, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, जिससे राष्ट्र निर्माण में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में असाटी वार्ड क्रमांक 1 पर वरिष्ठ नेता कैलाश शैलार, मंडल उपाध्यक्ष आशीष राय, विकास जैन, मंडल कार्यालय मंत्री अखिलेश चौबे, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार, बूथ अध्यक्ष आदित्य सेंगर, शुभम शैलार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंडल के विभिन्न बूथ केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में मंडल महामंत्री अरुण सोनी, महेंद्र अहिरवार, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, बालकृष्ण यादव, श्रीमती राधा सोनी, देवल कटारिया, मंडल मंत्री श्रीमती आरती राय, श्रीमती रितु पांडेय, श्रीमती रेणु रजक, राहुल ताम्रकार, अभिषेक सोनी, राहुल पाठक, वीरेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष हरिशंकर पाठक, सह कोषाध्यक्ष सुनील राज, सह मीडिया प्रभारी अशोक कंचन, सैफ पठान सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This