Home » अपराध » Mp » *सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पटवारी निलंबित एसडीएम पथरिया ने जारी किया आदेश*

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पटवारी निलंबित एसडीएम पथरिया ने जारी किया आदेश*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पटवारी निलंबित एसडीएम पथरिया ने जारी किया आदेश*

*पथरिया राजस्व निरीक्षक अधिकारी को गाली देने का अधिकार है वह कहां तक सही है*

दमोह/पथरिया। पथरिया अनुविभाग में पदस्थ एक पटवारी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह वही गाली बाज राजस्व निरीक्षक है जो अपने पद के अहंकार में गरीब किसानों को गाली देता है डराता धमकता है और कार्य करने से मना भी करता है l

यहां तक की इसने यह भी कहा कि हम नौकरी छोड़ देंगे और आने वाले समय में पथरिया विधानसभा से विधायक का चुनाव भी लड़ेंगे गजब निरीक्षक साहब यह अभद्रता एक शासकीय कर्मचारी के मुंह से सोभा नहीं देता समय रहते हुए एसडीएम पथरिया ने इनको निलंबित कर दिया गया है l

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी पथरिया द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी हल्का नंबर 09 रजवांस के प्रभारी महेंद्र जैन का एक वीडियो 18 मई 2026 की शाम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा था। वीडियो में वह कार्यालयीन समय के दौरान किसानों के सामने गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे थे।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार के व्यवहार से शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महेंद्र जैन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। 20 मई 2026 को उनका जवाब प्राप्त हुआ, लेकिन प्रशासन ने उसे असंतोषजनक माना।

इसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम पथरिया ने महेंद्र जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पथरिया निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

आदेश में तहसीलदार पथरिया को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित मामले की जांच कर 15 दिवस के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत किया जाए और पटवारी का प्रभार अन्य कर्मचारी को सौंपकर सूचना उपलब्ध कराई जाए।

यह आदेश 20 मई 2026 से प्रभावशील माना जाएगा….?

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This