Home » अपराध » Mp » *तेंदूखेड़ा पुलिस की तत्परता से 6 घंटे में बरामद हुआ 8 माह का अपहृत बालक मां को सौंपा गया*

*तेंदूखेड़ा पुलिस की तत्परता से 6 घंटे में बरामद हुआ 8 माह का अपहृत बालक मां को सौंपा गया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*तेंदूखेड़ा पुलिस की तत्परता से 6 घंटे में बरामद हुआ 8 माह का अपहृत बालक मां को सौंपा गया*

दमोह। थाना तेंदूखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर 8 माह के अपहृत बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सजगता और त्वरित जांच के चलते बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

दिनांक 4 जून 2026 की रात से 5 जून 2026 की दरमियानी रात लगभग 1 बजे फरियादिया श्रीमती वर्षा आदिवासी ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनका 8 माह का पुत्र ओम गोंड किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठा लिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों, कुआं, नदी, नाले तथा अन्य संभावित स्थानों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसी दौरान फरियादिया के पति प्पू गोंड से संपर्क किया गया और उन्हें घटना की जानकारी दी गई।

पूछताछ में पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बिना बताए अपनी ससुराल से अपने साथ ले आया था तथा सोते समय बच्चे को भी अपने साथ ले आया था। बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखने की जानकारी उसने दी। इसके बाद सुबह लगभग 6 बजे फरियादिया को बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना दी गई।

बाद में फरियादिया एवं उसके पति प्पू गोंड को ग्राम सुरादेही से बालक सहित थाना बुलाया गया। दोनों परिवारों के उपस्थित होने पर 8 माह के बालक ओम गोंड को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाइश देते हुए पति-पत्नी को बच्चे के साथ सौहार्दपूर्ण एवं जिम्मेदारी से रहने की सलाह दी।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में संपन्न हुई। उनके मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहिर के नेतृत्व में थाना तेंदूखेड़ा, थाना तारादेही और थाना तेजगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने बालक को 6 घंटे के भीतर दस्तयाब कर लिया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी

इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—

निरीक्षक रवेन्द्र सिंह बागरी – थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा
उनि आलोक त्रिपुंरे– थाना प्रभारी तारादेही
उनि अरविंद सिंह – थाना प्रभारी तेजगढ़
सउनि रमाशंकर मिश्रा – चौकी प्रभारी इमलिया
सउनि संजय सिंह
सउनि गजराज सिंह
प्रधान आरक्षक 799 बृजेश तिवारी
प्रधान आरक्षक 04 रविचंद्र सेन
प्रधान आरक्षक 771 राजकुमार रोहित
प्रधान आरक्षक 67 महेश ठाकुर
आरक्षक 314 शैलेन्द्र बघेल
आरक्षक 155 रणधीर सिंह
आरक्षक 662 नीरज नामदेव
आरक्षक 374 राममिलन चौधरी
आरक्षक 858 नंदलाल
पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के कारण बालक को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This