—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह में अब घोड़ा भी नहीं सुरक्षित 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया घोड़ा चोरी का मामला*

दमोह। जिले में चोरी की घटनाएं अब नए रूप में सामने आ रही हैं। अब चोरों के निशाने पर वाहन या मवेशी ही नहीं, बल्कि घोड़ा भी आ गया। थाना कुम्हारी क्षेत्र में हुई घोड़ा चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि कुम्हारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया घोड़ा भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 122/26 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता इमाम खान (55 वर्ष), निवासी ग्राम कमता टपरिया, थाना नोहटा ने अपने घोड़े की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने गणेश उर्फ रामगणेश दुबे (25 वर्ष), निवासी ग्राम कुकराही, थाना कुम्हारी को गिरफ्तार किया। मामले में अंशुल दुबे का नाम भी आरोपी के रूप में सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹25 हजार कीमत का एक घोड़ा बरामद कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी हटा कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में सउनि. गोविन्द सिंह, प्रधान आरक्षक सुलेन्द्र चौधरी, प्रधान आरक्षक रामकिशोर एवं आरक्षक बलवंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी गया घोड़ा उसके मालिक को वापस मिल गया और मामले का शीघ्र खुलासा हो गया।











































