Home » अपराध » Mp » *भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल शक्ति केंद्र क्रमांक 04 की संगठनात्मक बैठक संपन्न*

*भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल शक्ति केंद्र क्रमांक 04 की संगठनात्मक बैठक संपन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल शक्ति केंद्र क्रमांक 04 की संगठनात्मक बैठक संपन्न*

*बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान*

*दमोह से अखिलेश सिंह घोसी की रिपोर्ट*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 04 की संगठनात्मक बैठक फुटेरा वार्ड क्रमांक 03 में पूर्व पार्षद रूपेश रजक के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल महामंत्री अरुण सोनी एवं महेंद्र अहिरवार, नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी आशीष राय, श्रीमती राधा सोनी, श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, श्रीमती रितु पांडेय, राहुल पाठक, बिजेंद्र तिवारी, मंडल कार्यालय मंत्री अखिलेश चौबे, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी, अभिषेक सोनी, बल्लू चक्रवर्ती एवं अभिषेक ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य शक्ति केंद्र को मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This