16 प्रतिमाओं की प्राप्ति रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के महत्वपूर्ण
संकलन में उत्तरोत्तर इजाफा हुआ



दमोह प्राचीन पुरावशेष दौनी दमोह से आज रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय में प्राप्त हुए। दमोह जिले की पुरातात्विक एवं विरासत धरोहर के रूप में जाने जाने वाला स्थान ग्राम दौनी अपने प्राचीनतम सांस्कृतिक एवं सामरिक प्रमाणिकता की कहानी बयाँ करता यह स्थान अपनी प्राचीनतम धंरोहरो की प्राप्ति से स्वंय स्थानीय एतिहासिकता सिद्ध करता हैं। पुरात्तव संग्रहालय के प्रभारी सुरेन्द्र चौरसिया ने बताया आज पुनः 16 प्रतिमाओं की प्राप्ति रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के महत्वपूर्ण संकलन में उत्तरोत्तर इजाफा हुआ।













































