Home » अपराध » Mp » प्राचीन बावली की श्रमदान कर की गई साफ सफाई साथ ही जल संरक्षण शपथ

प्राचीन बावली की श्रमदान कर की गई साफ सफाई साथ ही जल संरक्षण शपथ

प्राचीन बावली की श्रमदान कर की गई साफ सफाई साथ ही

जल संरक्षण शपथ

और बैठक का आयोजन

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सेक्टर कुंडलपुर विकासखंड पटेरा जिला दमोह में आयोजित हुई जागरूकता बैठक

“जल के बिना जीवन संभव नहीं, आज नहीं संभले तो भविष्य में संकट और भी गहरा होगा”

दमोह पटेरा कुंडलपुर के ग्राम सागोनी उपाध्याय पंचायत बर्रट में जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के तहत जिला प्रशासन दमोह के निर्देश एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरीश पांडे ने ग्रामवासियों को जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि आज हम जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में कदम नहीं उठाएंगे, तो आने वाले समय में जल संकट और भी गहरा हो सकता है।

हरीश पांडे ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनरुद्धार में सक्रिय भागीदारी निभाएं, यह हम सभी नागरिकों की समान जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सभी उपस्थितों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ग्राम में स्थित प्राचीन सिद्ध बावड़ी की स्वच्छता का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमे नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (MSW तथा BSW ) के छात्र – छात्राएं, समस्त परामर्शदाता और स्थानीय नागरिको ने अमूल्य समय प्रदान कर श्रमदान कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम के भगवान दास यादव, भगवत पटेल, लोकेन्द्र प्यासी, प्रमोद प्यासी, महेन्द्र यादव, प्रेमलाल पटेल, धनीराम पटेल, राजेश यादव, ज्योति मिश्रा, आभा दुबे, मनीष मिश्रा, अभिषेक राठौर, विजय ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूपेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित समस्त प्रतिभागियो का आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post