Home » अपराध » Mp » हमारी सेना पर हमें गर्व है और उनको प्रणाम करते उनको नमन करते हैं-पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल सेना बार्डर पर पहरा देती है, तभी सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते है-सांसद राहुल सिंह

हमारी सेना पर हमें गर्व है और उनको प्रणाम करते उनको नमन करते हैं-पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल सेना बार्डर पर पहरा देती है, तभी सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते है-सांसद राहुल सिंह

हमारी सेना पर हमें गर्व है और उनको प्रणाम करते उनको नमन

करते हैं-पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल

सेना बार्डर पर पहरा देती है, तभी सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते है-सांसद राहुल सिंह


दमोह भारतीय सेना पर पूरा विश्वास है पूरा भारत सेना साथ है आज ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता व देश के वीर सैनिकों के सम्मान में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी की गरिमामय मौजूदगी में आज पथरिया में तिरंगा यात्रा निकाली गईl इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनो, गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा तथा अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा जिस प्रकार से सेना ने पाकिस्तान के आतंकियों को मॅुहतोड़ जबाव दिया काबिले तारीफ है। आज सभी देशवासी, प्रदेशवासी तिरंगा यात्रा निकाल रहे है, हम सेना के सम्मान में सभी लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए है, पूरे देशवासियों को हमारी सेना पर गर्व है। आप सब जानते हैं ऑपरेशन सिंदूर क्यों हमारे देश की सेना ने किया क्योंकि कुछ दिन पूर्व आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला किया था, उसके बदले में ऑपरेशन सिंदूर किया और सेना के सम्मान में आज तिरंगा यात्रा पूरी मध्यप्रदेश में ही नहीं, पूरे देश में निकाली जा रही है, क्योंकि हमारी सेना पर हमें गर्व है और उनको प्रणाम करते उनको नमन करते हैं।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा आज सेना के सम्मान में पूरा मध्यप्रदेश-देश है, यहॉ जिस प्रकार से हमारी सेना ने अपने पराक्रम और शौर्य से पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये है, आज सेना के सम्मान में युवा, समाजसेवी सभी लोग तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए है, मैं एक बार फिर से सेना को सैल्यूट करता हॅू। आज जो जनसैलाब पथरिया में उमड़ा है, उसको देखकर लगता है कि पथरिया का एक-एक व्यक्ति और प्रत्येक समाज भारत देश के लिए समर्पित है, सेना के अद्भुत कौशल को नमन करता हॅू, जब सेना बार्डर पर पहरा देती है, तभी सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This