Home » Uncategorized » दमोह: तीन गुल्ली के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग बाल-बाल बचा, पुलिस आरक्षक ने दिखाई दरियादिली

दमोह: तीन गुल्ली के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग बाल-बाल बचा, पुलिस आरक्षक ने दिखाई दरियादिली

दमोह: तीन गुल्ली के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग बाल-बाल बचा, पुलिस आरक्षक ने दिखाई दरियादिली

दमोह में तीन गुल्ली के पास एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया, जब वह एक कार के नीचे आ गया। इस घटना में पुलिस आरक्षक ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए बुजुर्ग की जान बचाने में मदद की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस आरक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग व्यक्ति को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

🚗 कार सवार व्यक्ति को सिटी कोतवाली ले जाया गया

फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है l

यह घटना कहावत “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल ना बाका कर सके जो जग बैरी होय” को चरितार्थ करती है, जिसमें ईश्वर की कृपा से व्यक्ति बड़े खतरों से भी सुरक्षित निकल आता है। पुलिस आरक्षक के इस मानवीय कार्य की खूब प्रशंसा हो रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This