दमोह यातायात पुलिस दमोह की वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी है।
आज ट्रक क्रमांक MP 20 HB 2025 का चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते एवं भार क्षमता से 23 टन अधिक परिवहन करते पाया गया था। जिसका प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। वाहन स्वामी के आवेदन पर न्यायालय द्वारा ट्रक वाहन स्वामी को सुपुर्द किया गया था। आज दिनांक को चालक के हाज़िर होने पर प्रकरण का निराकरण किया गया एवं 76,000/- का जुर्माना लगाया गया था।
– आज दिनांक को भी एक ट्रेलर क्रमांक RJ 05 GB 8050 का चालक ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाया गया है जिसका प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।













































