Home » Uncategorized » चौकी जबलपुर नाका दमोह देहात पुलिस द्वारा 2023 से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

चौकी जबलपुर नाका दमोह देहात पुलिस द्वारा 2023 से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

चौकी जबलपुर नाका दमोह देहात पुलिस द्वारा 2023 से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 682/23 धारा 420, 465, 466, 468, 471 भारतीय दंड संहिता का आरोपी, श्री नयनतक्सिनी सचिन सागर, हेमंत सेन, हेमंत अहिरवार, विकास गौड़, सभी निवासी जबलपुर नाका, देवेंद्र डिम्हा निवासी जटाशंकर कॉलोनी ऋषि उपाध्याय व्यायाम चौराहा प्रदीप यादव निवासी रेनी, धनीराम कागदी निवासी खजरी के द्वारा अनावेदक प्रेमनाथ उर्फ मनोज पटेलिया के विरुद्ध वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायत जाँच पर अनावेदक द्वारा नौकरी का झाँसा देकर 10 लाख रुपये लेना तथा फर्जी कूटचरित नियुक्ति पत्र जारी करना पाया गया। आरोपी प्रेमनाथ उर्फ मनोज पटेलिया पिता हरिशंकर पटेलिया, उम्र 40 साल, निवासी ग्राम कौशलगढ़, पुरानी गल्ला मंडी भोपाल, के विरुद्ध दिनांक 15/10/23 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शून्य शक्ति अभियान के तहत पुराने लंबित अपराध के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है, जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में, श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में उक्त अपराध में वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहे आरोपी प्रेमनाथ उर्फ मनोज पटेलिया पिता हरिशंकर पटेलिया, उम्र 40 साल, निवासी ग्राम कौशलगढ़ थाना क्षेत्र भोपाल को दिनांक 22/08/25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी – उप निरीक्षक कुर्म, प्र.आर. 78 सचिन नामदेव, आर. 276 सुमन यादव, प्र.आर 692 जालम, प्र.आर 376 नंदलाल, आर 133 रूपेश, आर 249 सुरेंद्र, आर 436 हेमराज, आर 504 प्रताप चौकी जबलपुर नाका दमोह।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This