Home » अपराध » Mp » गणेशोत्सव और अन्य त्योहारों के दौरान पंडालों में बिजली के अस्थायी कनेक्शन लेकर ही उपयोग करे ।

गणेशोत्सव और अन्य त्योहारों के दौरान पंडालों में बिजली के अस्थायी कनेक्शन लेकर ही उपयोग करे ।

गणेशोत्सव और अन्य त्योहारों के दौरान पंडालों में बिजली के अस्थायी कनेक्शन लेकर ही उपयोग करे ।

धार्मिक पंडालों और झाँकियों की साज-सज्जा के लिए बिजली का उपयोग केवल ऑनलाइन अस्थायी कनेक्शन ले ।

यह कनेक्शन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से लिया जा सकता है।

* आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कंपनी की वेबसाइट https://smartbijlee.mpez.co.in/ पर जाना होगा।

* दस्तावेज़: आवेदन के साथ, आपको एक टेस्ट रिपोर्ट संलग्न करनी होगी, जिसे लाइसेंसी बिजली ठेकेदार द्वारा जारी किया गया हो।

* सुरक्षा नियम: पंडाल और झाँकियों के निर्माण और साज-सज्जा में सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

* भुगतान: बिजली उपयोग की राशि अग्रिम जमा करनी होगी।
* रसीद: बिजली कनेक्शन की रसीद लेकर, उसकी लेमिनेटेड कॉपी को पंडाल या झाँकी के सामने लगाना अनिवार्य है।

* मीटर: बिजली का कनेक्शन मीटर्ड होगा और बिलिंग अस्थायी कनेक्शन के लिए लागू दरों पर की जाएगी।

* अनाधिकृत उपयोग: बिना अनुमति के बिजली का उपयोग न करें।

यह सूचना श्री मोती लाल साहू, कार्यपालन अभियंता (सं./स.) दमोह दक्षिण संभाग द्वारा जारी की गई है।

अधिक जानकारी के लिए, कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल किया जा सकता है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This