Home » अपराध » Mp » *मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज जिला दमोह की बैठक सम्पन्न*

*मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज जिला दमोह की बैठक सम्पन्न*

*मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज जिला दमोह की बैठक सम्पन्न*

दमोह जिले में आज बैठक का प्रारंभ हुआ हटा अध्यक्ष रूप सिंह राजपूत द्वारा शंख नाद कर किया गया।

बैठक में प्रांतीय निकाय के आवाहन पर पेंशनरों के प्रति निरंतर शासन द्वारा लगातार उपेक्षा किए जाने ,समय पर महंगाई राहत न देने यहां तक कि जिन मुद्दों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी निर्णय हो चुके है
उसका सभी को लाभ न देने,जिला स्तर पर पेंशन कार्यालयों की बंद करने आदि विभिन्न मुद्दों के अलावा जिला स्तर के मुद्दों में जैसे कलेक्टर महोदय द्वारा शासनादेशों के बाबजूद पेंशन संघों की मीटिंग न बुलाने,जो मीटिंग हो चुकी है
उसकी कार्यवाही विवरण जारी न होने ,लिए निर्णयों का पालन न होने,जिला प्रमुखों द्वारा सेवा निवृति के तीन माह पूर्व पेंशन प्रकरण पेंशन कार्यालय न भेजे जाने,जिनके पीपीओ जारी हो चुके है
उनका भुगतान समय पर न होने,30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवा निवृत होने बालों को एक वेतन वृद्धि के प्रकरणों को शासन के स्पष्ट निर्देश हो जाने के बाबजूद रोके रखने ,
उनके पुनरीक्षित पीपीओ जारी न होने, जिन शासकीय कर्मचारियों के किन्हीं कारणों से सेवा निवृति के बाद पीपीओ जारी नही हो पाए है उन्हें एंटीसिपेटरी / अंनतिम पेंशन स्वीकृत न किए जाने एवं पीपीओ वितरण में पेंशन संघों को न बुलाने आदि विभिन्न मुद्दों पर मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज द्वारा अन्य पेंशन संघों ,कर्मचारी संघों का भी सहयोग प्राप्त कर एक चरण बद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है।
जिसके प्रथम चरण में दिनांक 31 अगस्त को सभी जिला एवं तहसील दमोह के सभी पेंशनर जिला कलेक्ट्रेट संयुक्त भवन पर दोपहर ढाई बजे एकत्र हो कर एवं अन्य तहसीले उनके मुख्यालय में उनके निर्णय अनुसार स्थान,
समय तय कर ,प्रथम चरण में शंख,सीटी,डमरू आदि बजा कर शासन का ध्यान आकर्षक करेंगे।इसके बाद आगामी चरणों में प्रांतीय ,जिला के निर्णय अनुसार
काली पट्टी,रैली,जागरूकता रथ, धरना,अनशन,विधान सभा का घेराव ,गिरफ्तारी आदि किए जाने का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
बैठक में श्री स्वामी अशोक तिवारी संरक्षक ,आर के मिश्रा जिला अध्यक्ष,एम एल सरैया कार्यवाहक अध्यक्ष ,
ललित चौबे महामंत्री पी एन अहिरवार कोषाध्यक्ष, एस डी प्रधान, के सी जैन विद्युत मंडल से , नन्हे भाई पटेल तहसील अध्यक्ष दमोह, ईश्वर चौरसिया तहसील अध्यक्ष बटियागढ़, के एल अहीरवार पथरिया तहसील अध्यक्ष ,
रूप सिंह राजपूत तहसील अध्यक्ष हटा आदि पेंशनर साथी उपस्थित रहे।
रूप सिंह तहसील अध्यक्ष हटा द्वारा समाज कार्य में पेंशनरों का भी योगदान करने का आवाहन कर पर्यावरण ,स्वदेशी ,समाज के व्याप्त विकृत मानसिकता को दूर करने की भी अपनी जिम्मेवारी से अवगत कराते हुए
पर उनके द्वारा स्वदेशी पर हटा तहसील द्वारा जब भी जहां भी बुलाए जाने पर प्रदर्शनी आदि लगाने की जानकारी दी गई।
अंत में पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष आर के मिश्रा द्वारा सभी पेंशनरों ,कर्मचारी संघों से अपने
संघ आदि से ऊपर उठ के प्रथम चरण में जिला तहसीलों में एवं आगे के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर सफल बनाने की अपील कर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This