Home » अपराध » Mp » 11 हज़ार लड्डुओं का भोग, चढ़ाई गई 1 लाख दूर्वा

11 हज़ार लड्डुओं का भोग, चढ़ाई गई 1 लाख दूर्वा

श्री गणेश महायज्ञ में भगवान गणेश जी को लगाया गया दूसरे दिन 11 हज़ार लड्डुओं का भोग, चढ़ाई गई 1 लाख दूर्वा

श्रीगणेश महायज्ञ का आयोजन 28 अगस्त से 04 सितम्बर 2025 तक राजा मैरिज हाल में होगा आयोजन

दमोह। सेवा भाव परिवार दमोह के द्वारा स्थानीय राजा मेरिज हाल में श्री गणेश महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन लड्डुओं और दूर्वा भगवान गणेश जी को अर्पित की जा रही है।
सेवा भाव परिवार के सदस्य सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के संरक्षक व नगर पुरोहित पंडित चंद्रगोपाल पौराणिक ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि 28 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 9 baje से दोपहर 02 बजे तक गणेश सहस्त्रनाम, अथर्व शीर्ष श्री सूक्त एवं दुर्गा सप्तशती पाठ, दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक अर्चन एवं मार्जन,शाम 07:30 बजे से 09 बजे तक चार दिवसीय कथा, 04 सितम्बर 2025 प्रातः 09 से शाम 05 बजे तक पूजन,हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ शाम 05 बजे शोभायात्रा व जल विहार किया जाएगा। 29 अगस्त 2025 को श्री गणेश महायज्ञ में भगवान श्री गणेश जी को 11 हज़ार लड्डुओं का भोग और 1 लाख दूर्वा अर्पित की गई है। उक्त आयोजन में समस्त नगर वासियों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post