दिनांक – 01/09/2025 दिन – सोमवार को जिला जेल दमोह में गायत्री परिवार दमोह के द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ के इस आयोजन में जेल अधीक्षक श्री सी.एल.प्रजापति के मार्गदर्शन में जेल के कर्मचारियों एवं बंदियों ने बड़ी ही भक्ति एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत जेल अधीक्षक श्री सी.एल.प्रजापति ने दीप प्रज्वलन के साथ की। तत्पश्चात गायत्री परिवार दमोह से आये श्रीमान पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने बंदियों को संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र जप की महिमा बताई। वहीं गायत्री परिवार दमोह के सम्मानित सदस्य श्री बी.पी.गर्ग ने विभिन्न दृष्टांतों एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इसके बाद जेल अधीक्षक श्री सी.एल.प्रजापति ने कलश पूजन किया तथा उनकी उपस्थिति में सभी बंदियों ने दीप यज्ञ किया। इस आयोजन में गायत्री परिवार दमोह से श्री पंकज हर्ष श्रीवास्तव,श्री बी.पी.गर्ग, श्री खिलाड़ी रैकवार, श्रीमति चंद्रकांता करें, श्रीमति विमला नामदेव, श्रीमति विद्या राजपूत, श्रीमति अर्चना राय, सुश्री आशी गुप्ता की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही। दीप यज्ञ के बाद सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक श्री सी.एल.प्रजापति ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान जेल अधीक्षक के साथ सहायक जेल अधीक्षक श्री रोहित सिंह, जेल शिक्षक श्री ऋषिकांत शुक्ला एवं अन्य जेल स्टाफ भी उपस्थित रहा।













































