Home » अपराध » Mp » *नाबालिक बच्ची के गुम होने पर पत्रकार और पुलिस की सराहनीय भूमिका*

*नाबालिक बच्ची के गुम होने पर पत्रकार और पुलिस की सराहनीय भूमिका*

*नाबालिक बच्ची के गुम होने पर पत्रकार और पुलिस की सराहनीय भूमिका*


दमोह में एक बच्ची के गुम होने की खबर मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस अधीक्षक सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देश पर सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में, टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची को चैनपुरा से एक युवक ले गया था, जो बालाकोट का रहने वाला है। पुलिस की सक्रियता से बच्ची को जल्द ही ढूंढ लिया गया।

इस सफल खोजबीन में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, टीआई रावेंद्र बागरी, आरक्षक देशराज, मनीष, आयुष, केके व्यास, सुमित, नरेंद्र पटेरिया, आकाश पाठक, गनपत दुर्गा, दीपक और चालक ऋषि सहित पूरी पुलिस टीम का अहम योगदान रहा। बच्ची के मिल जाने पर पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंपा, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई।

इसके अलावा, इस कार्य में महेंद्र दुबे, संजय चौबे, अनुराग बजाज,आशीष राजोरिया, जमना चौबे , लवी दुबे और पत्रकारों ने भी पुलिस का सहयोग किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This