Home » अपराध » Mp » बेलाताल शिव साईं मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

बेलाताल शिव साईं मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

*बेलाताल शिव साईं मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पंडित श्री कमलेश्वरानंद मिश्रा जी के मुखारविंद से*

दमोह के बेलाताल शिव साईं मंदिर में विगत 12 वर्षों से पितृपक्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 11 सितंबर से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगा, जिसका कथा वाचन पंडित श्री कमलेश्वरानंद मिश्रा जी के मुखारविंद से हो रहा है।

इस साल यह आयोजन सामूहिक रूप से विभिन्न यजमानों द्वारा करवाया जा रहा है, जिनमें श्रीमती सुनीता राम कुमार सोनी, श्रीमती मीरा बैजनाथ प्रसाद देवलिया, श्रीमती महरानी शर्मा, श्रीमती मनोरमा सिंह परिहार, श्रीमती मालती सूरज राम प्यासी, श्रीमती वंदना त्रिवेदी, श्रीमती माया रैकवार, श्री प्रमेश सारोठिया (वकील साहब), श्रीमती द्रोपती विश्वकर्मा, श्रीमती सोनी अम्मा, श्री राजा तिवारी की मां, श्री ठाकुर अम्मा, श्री स्वीटी सोनी, और श्री पांडे माताजी हिंडोरिया शामिल हैं।

भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

कथा का शुभारंभ शाम 4 बजे बूंदा बहु मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जो घंटाघर और अस्पताल चौराहा होते हुए बेलाताल शिव साईं मंदिर पहुंची। इस यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप आकर्षण का मुख्य केंद्र थे। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर फूलों की वर्षा हो रही थी, जिसमें शहर के धर्म प्रेमी बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी भक्तजन नाचते-गाते हुए मंदिर पहुंचे।

कलश यात्रा के बाद, प्रथम दिवस की कथा का भक्तों, श्रद्धालुओं और शहर के धार्मिक प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक रसपान किया। इस आयोजन से एक धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This