Home » अपराध » Mp » *जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने छलांग लगाकर दी जान*

*जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने छलांग लगाकर दी जान*

*जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध ने छलांग लगाकर दी जान*

दमोह जिला अस्पताल में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इलाज के लिए भर्ती वृद्ध मुन्ना खान ने अचानक अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वृद्ध अचानक बिल्डिंग से कूद गया। मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत उसे उठाकर कैजुअल्टी वार्ड पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद ईसीजी कराया, लेकिन वृद्ध को बचाया नहीं जा सका और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई राकेश पाठक सहित पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस मृतक की विस्तृत जानकारी और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

अचानक हुई इस घटना से जिला अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This