Home » अपराध » Mp » जेएसडब्लू सीमेंट कंपनी ने CSR कार्यक्रम के तहत सब-जेल हटा में दी नई सौगात कैदियों और आगंतुकों के लिए बैठने, पानी और पठन-पाठन की सुविधाएँ उपलब्ध

जेएसडब्लू सीमेंट कंपनी ने CSR कार्यक्रम के तहत सब-जेल हटा में दी नई सौगात कैदियों और आगंतुकों के लिए बैठने, पानी और पठन-पाठन की सुविधाएँ उपलब्ध

———–खबर सबसे पहले सबसे सटीक————-

जेएसडब्लू सीमेंट कंपनी ने CSR कार्यक्रम के तहत सब-जेल हटा में दी नई सौगात

कैदियों और आगंतुकों के लिए बैठने, पानी और पठन-पाठन की सुविधाएँ उपलब्ध

दमोह/हटा सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत जेएसडब्लू सीमेंट कंपनी, हटा ने सब-जेल हटा में कैदियों एवं उनके परिजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध कराई हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास में योगदान देना है।

कार्यक्रम के तहत सब-जेल परिसर में आगंतुकों के बैठने के लिए स्टील बेंचों की व्यवस्था की गई। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 100 लीटर प्रति घंटे क्षमता का आधुनिक आर.ओ. सिस्टम (केंट) लगाया गया। वहीं, गर्मी से राहत दिलाने के लिए एयर कूलर भी स्थापित किया गया।

कैदियों के मानसिक विकास एवं सकारात्मक वातावरण के लिए जेल में एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है। इसमें विभिन्न विषयों पर पुस्तकें, अलमारी, कुर्सियाँ एवं टेबल की व्यवस्था की गई है, जिससे कैदी अपने खाली समय में पठन-पाठन कर सकें।

इस अवसर पर जेलर नगेंद्र चौधरी ने जेएसडब्लू सीमेंट कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल कैदियों और आगंतुकों की बुनियादी जरूरतें पूरी करेगी बल्कि कैदियों को आत्म-सुधार और ज्ञान की ओर प्रेरित भी करेगी।

कार्यक्रम में कंपनी के CSR प्रबंधक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This