Home » अपराध » Mp » स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने सड़क दुर्घटना के घायलों को पहुंचाया अस्पताल

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने सड़क दुर्घटना के घायलों को पहुंचाया अस्पताल

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने सड़क दुर्घटना के घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दमोह हर दिन होने वाली सड़क दुर्घटना मे समय रहते उपचार ना मिल पाने पर लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले इंसानियत के फरिश्ते बहुत कम हैं, गुरुवार सुबह 11:00 बजे गायत्री द्वार के समीप एक बाइक सवार से एक वृद्ध के टकराने से वृद्ध और बाइक सवार दोनों गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े थे। लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। ऐसे में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर वहां से गुजर रहे दमोह के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने उन्हें देखा और तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन लगाया लेकिन एम्बुलेंस को आने में देरी थी जिसके चलते हरीश पटेल ने अपनी टीम उम्मीद के साथी जितेंद्र अहरवाल और महेंद्र सिंह लोधी के साथ मिलकर ऑटो में बिठाकर तुरंत उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, उम्मीद के साथियों के साथ हरीश पटेल ने उनका प्राथमिक उपचार करवाया।

इलाज के दौरान डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें एडमिट करने के लिए कहा तो सर्जिकल वार्ड में उन दोनों को एडमिट कराया गया। हरीश पटेल ने बताया कि बाइक सवार बालाकोट निवासी अर्जुन गोड़ किसी काम से दमोह आया हुआ था उसके साथ उसका एक साथी भी था जो बाइक चला रहा था, तभी सड़क पार करते वक्त तेजगढ़ निवासी लगभाग 100 वर्षीय दशरथ नाम के वृद्ध से बाइक टकरा गई और दुर्घटना हो गई,एक और जहां बाइक सवार को उसके चेहरे पर और सर पर चोट आई वही दूसरी ओर वृद्ध को भी सर पर और पैर में चोट आई, हरीश पटेल ने बताया कि उनने अस्पताल पहुंचाते ही पुलिस स्टाफ को इस बात से अवगत कराया, इलाज के वक्त डॉक्टर और उनके सहयोगियो ने तत्परता से पूरा सहयोग करते हुए उनका उपचार किया और सर्जिकल वार्ड में भरती किया।

हरीश ने कहा कि घायल अवस्था में देखकर उनके साथी जितेंद्र और महेंद्र ने पूरा वक्त साथ रहकर घायलों की मदद की, एक इंसान ही दूसरे इंसान के दुख दर्द को समझ सकता है इस तरह की सड़क दुर्घटना में हम सभी को घायल व्यक्ति की पूरी मदद करनी चाहिए हमारी एक छोटी सी मदद घायल व्यक्ति की जान के साथ-साथ उसके पूरे परिवार का भविष्य बचा सकती है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This