——–संपादक पंडित संदीप शर्मा———
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने दमोह जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया


दमोह। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती स्नेहा सिंह ने आज स्थानीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बंदियों से जेल की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने बंदियों से यह भी पूछा कि उन्हें अधिवक्ता नियुक्ति तथा अपील प्रक्रिया से संबंधित कानूनी सहायता समय पर उपलब्ध हो रही है या नहीं। इसके साथ ही, जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में भोजन संतोषजनक पाया गया तथा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान किसी भी बंदी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जेल प्रशासन को वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने तथा बंदियों को समय पर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।










