Home » अपराध » Mp » भोपाल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।

भोपाल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।

भोपाल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सीएम हेल्पलाइन, भोपाल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि झूठी और आदतन शिकायतें दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाए और उनकी जानकारी समय-समय पर मुख्यालय को भेजी जाए।

जारी पत्र (क्रमांक 626/सी.एम.हेल्प./2025) में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं, विधानसभा प्रश्नों और समीक्षा बैठकों में बार-बार यह मुद्दा सामने आया है कि कुछ लोग बार-बार फर्जी या निराधार शिकायतें दर्ज कराते हैं। इसका असर विभागीय कामकाज और वास्तविक शिकायतों के समाधान पर पड़ता है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिलों में ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची तैयार की जाए, जिसमें उनका नाम, मोबाइल नंबर, कुल शिकायतों की संख्या और संबंधित टिप्पणियां दर्ज हों। यह जानकारी नियमित अंतराल पर सीएम हेल्पलाइन को भेजी जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन के संचालक संदीप अष्ठाना ने कहा कि शिकायत प्रणाली की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों की निगरानी करना और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करना आवश्यक है। इससे वास्तविक समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा।

???? अब जिलेवार स्तर पर यह देखा जाएगा कि किन व्यक्तियों की शिकायतें तथ्यहीन या बेवजह हैं और उन्हें “आदतन शिकायतकर्ता” की श्रेणी में सूचीबद्ध किया जाएगा।

सीएम हेल्पलाइन 181 गलत तरीके से लगाने वाले व्यक्तियों पर अब होगी कार्यवाही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिया आदेश

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

1 thought on “भोपाल। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।”

  1. मान् आपने जो लिखा हैं झूठी शिकायत पर कार्रवाई की जावें प्रश्न यह कैसे सिध होगा कि उसने झूठी शिकायत की हैं जांचकर्ता तो शासकीय कर्म चारी व अधिकारी हैं इस स्थिती मैं वह अपनी दुकान सजाएगें या शिकायत कर्ता की? अगर शहर मैं या गार्मीण क्षैत्र मैं कोई समस्या आती हैं तो कर्म चोरियों व अधिकारियों का पहला उत्तर होता हैं इसमें तुम्हारा नुकसान हो रहा होगा तो तुम झूठी शिकायत लेकर आये हो? 2 अगर अधिकारियों से कहां जावें कि नगर मैं जनहित के लिए यह कार्य आवश्यक हैं तो पहला जवाब विधायक से या मंत्री से कहें विधायक व मंत्री से कहां जाए तो कहते हैं देख लेगें? अगर अधिकारियों 1,2 मुलाकात करके उनसे बात की गई कि कुछ कार्य ऐसे हैं जो हो जाएगें तो प्रदेश की अर्थ व्यवस्था बढ़ाई जा सकती हैं 3 बार मिलने जाओ तो जिले का मुख्य अधिकारी मिलने से मना कर देता हैं? मेरे वर्तमान के प्रश्न के उत्तर देने का कष्ट करें धन्यवाद प्रणाम

    आदरणीय भाई साहब ऐसे शहर में कई व्यक्ति हैं जिन्होंने 181 सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी दुकान खोल रखी है और अधिकारियों को विगत दिन परेशान करते हैं आप जब हमसे पर्शनल मिलेंगे तो मैं शायद उनका नाम भी बता सकता हूं आपको लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साफ आदेश किया है बार-बार शिकायत लगाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई के निर्देश भी सुनिश्चित किए हैं

    Reply

Leave a Comment

Share This