कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को झाड़ियो में फेंका
—-प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —–
नवरात्रि में नवजात ‘दुर्गा’ को झाड़ियों में फेंकने वाली मां की तलाश, दंपति ने लिया गोद
दमोह/हटा। नवरात्रि के पावन पर्व पर, जब कन्या पूजन को मां दुर्गा के स्वरूप की आराधना के रूप में मनाया जाता है, उसी समय हटा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई। कुटरी पिपरिया गांव के तालाब किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची फेंकी हुई मिली। लेकिन, इस दुखद घटना के बीच राहत की खबर यह रही कि बच्ची को समय पर बचा लिया गया और अब उसे नया घर भी मिल गया है।
*राहगीर ने सुनी रोने की आवाज*
रात में बच्ची को झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। सुबह खेत की ओर जा रहे किसान रघुनाथ सिंह लोधी को झाड़ियों से रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी थी। रघुनाथ ने तुरंत गांव के सरपंच रामकुमार मिश्रा को सूचना दी।
*पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित निकाला*
सरपंच की सूचना पर हटा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक प्रदीप जोशी और आरक्षक अरविंद सिंह राजपूत ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर उप स्वास्थ्य केंद्र भटिया पहुंचाया।
*स्वास्थ्य केंद्र एएनएम सुनीता लोधी बनी देवदूत बच्ची पूरी तरह स्वस्थ*
स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ एएनएम सुनीता लोधी ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और जांच के बाद उसे पूर्णतः स्वस्थ बताया।
*गोद लेने आगे आया दंपति*
घटना की जानकारी कस्बे में फैलते ही हटा निवासी गोलू मिश्रा और उनकी पत्नी सुषमा मिश्रा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक पंचनामा तैयार करने के बाद बच्ची को दंपति के सुपुर्द किया गया। फिलहाल बच्ची को उचित देखभाल के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
*ममता पर सवाल, स्वास्थ्य केंद्र पर ताला*
नवरात्रि में जहां एक ओर दंपति ने बच्ची को अपनाकर मानवता की मिसाल पेश की है, वहीं दूसरी ओर, उसे जन्म देने वाली मां की ममता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाली मां की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी दौरान लापरवाही भी उजागर हुई। सूचना मिलने के बावजूद कुटरी स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका पाया गया, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है कलयुगी मां की तलाश की जा रही है














































1 thought on “कलयुगी मां ने नवजात बच्ची को झाड़ियो में फेंका —-प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट दमोह —– नवरात्रि में नवजात ‘दुर्गा’ को झाड़ियों में फेंकने वाली मां की तलाश, दंपति ने लिया गोद”
कुटरी में या जो गांव पास में उधर घर घर तलाशी ली जाये खबर तो लगेगी स्वस्थ्य केन्द्र बंद था ये कारनामा कराकर बंद कर दिया सभी जांच के विषय