Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— श्रीराम दल का भव्य आगमन, मोरगंज गल्ला मंडी में पूजन पाठ प्रारंभ

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— श्रीराम दल का भव्य आगमन, मोरगंज गल्ला मंडी में पूजन पाठ प्रारंभ

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

श्रीराम दल का भव्य आगमन, मोरगंज गल्ला मंडी में पूजन पाठ प्रारंभ

दमोह। नवरात्रि और दशहरा पर्व के अवसर पर शहर में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। परंपरा अनुसार आज दमोह शहर से दो दलों के रूप में निकले श्रीराम दल ने भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की।

पहला दल शिवाजी स्कूल से तथा दूसरा दल पुराने थाना परिसर से रवाना हुआ। दोनों दल बकौली, घंटाघर मार्ग से होते हुए मोरगंज गल्ला मंडी पहुंचे, जहां पर श्रीरामजी की प्रतिमाओं का पूजन-पाठ आरंभ किया गया। धार्मिक गीत, जयकारों और उत्साही भीड़ की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पूजन कार्यक्रम के पश्चात रामदल का शहर भ्रमण प्रारंभ होगा, जिसमें नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत एवं आरती की जाएगी।

प्रशासनिक प्रबंध
कलेक्टर डॉ. श्रीलाल कोचर एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सोमवंशी के निर्देशन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई है।

तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, पारूल चौधरी, आशुतोष गुप्ता सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मुस्तैद रहे।

पुलिस विभाग से एच.आर. पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, टीआई रावेंद्र सिंह बागरी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल विशेष मार्गों पर तैनात है।

श्रद्धालुओं में उत्साह
श्रीराम दल के आगमन पर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह फूल बरसाकर दल का स्वागत किया गया। बच्चे, युवा व बुजुर्ग सभी रामभक्ति में डूबे नजर आए।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This