Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— ???? दमोह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— ???? दमोह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

???? दमोह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पेट्रोल पंप से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

दमोह, 09 अक्टूबर 2025 — थाना जबेरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पेट्रोल पंप से डीजल चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4000 लीटर डीजल तथा चोरी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया है।

???? घटना का विवरण

दिनांक 08.10.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि में ओम समृद्धि पेट्रोल पंप, पुरेनहाऊ, जबेरा में पेट्रोल टैंक का लॉक तोड़कर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बिजली के स्विच से तार जोड़कर मोटर द्वारा पाइप लगाकर टैंक से डीजल निकालना प्रारंभ किया।
पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा ललकारने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और ट्रक क्रमांक MP 20 GA 8072 में बैठकर सिंग्रामपुर की ओर भाग निकले।
घटना में करीब 4000 लीटर डीजल (कीमत लगभग ₹3,50,000) चोरी किया गया।

इस संबंध में पेट्रोल पंप कर्मचारी डेलन सिंह लोधी निवासी बहेरिया, थाना नोहटा (वर्तमान में ओम समृद्धि पेट्रोल पंप, पुरेनहाऊ, जबेरा) की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 290/2025, धारा 331(4), 305(a), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

???? त्वरित कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं एसडीओपी तेंदुखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना जबेरा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी व ट्रक की तलाश प्रारंभ की।
पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए ट्रक को जिला कटनी से बरामद किया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

???? गिरफ्तार आरोपी

राहुल विश्वकर्मा, पिता राजू विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी सोयतकला, थाना सोयतकला, जिला आगर मालवा (म.प्र.)

???? जब्त मशरूका

4000 लीटर डीजल, कीमत लगभग ₹3,50,000 (20 नग डीजल से भरे ड्रम व 07 नग खाली ड्रम)

ट्रक क्रमांक MP 20 GA 8072

गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 09.10.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

???? पुलिस टीम का योगदान

इस सफलता में
थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान,
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गणेश दुबे,
सउनि अशोक कुमार,
प्र.आर. 803 सतेन्द्र दुबे,
प्र.आर. 250 सतीश नामदेव,
आर. 595 निशांत पटैरिया,
आर. 441 विवेक कटारे,
आर. 559 वीरेन्द्र बाडेकर,
चालक आर. 811 प्रमोद बेन,
तथा सायबर सेल टीम दमोह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This