Home » अपराध » Mp » आपको बता दें कि किसी भी प्रकार की दिलचस्प और साथ ही चौंकाने वाली घटना आपके पास फोटो वीडियो प्रूफ हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं आप अपनी खबर उच्च लेवल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक भेज सकते हैं हम बनेंगे आपकी आवाज़ एमपी अपडेट न्यूज़ में आपका स्वागत है —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दमोह जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कनियाघाट पटी में सेप्टिक टैंक में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

आपको बता दें कि किसी भी प्रकार की दिलचस्प और साथ ही चौंकाने वाली घटना आपके पास फोटो वीडियो प्रूफ हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं आप अपनी खबर उच्च लेवल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक भेज सकते हैं हम बनेंगे आपकी आवाज़ एमपी अपडेट न्यूज़ में आपका स्वागत है —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दमोह जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कनियाघाट पटी में सेप्टिक टैंक में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

आपको बता दें कि किसी भी प्रकार की दिलचस्प और साथ ही चौंकाने वाली घटना आपके पास फोटो वीडियो प्रूफ हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं आप अपनी खबर उच्च लेवल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक भेज सकते हैं हम बनेंगे आपकी आवाज़ एमपी अपडेट न्यूज़ में आपका स्वागत है

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

दमोह जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कनियाघाट पटी में सेप्टिक टैंक में मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू


दमोह। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनियाघाट पटी में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक सेप्टिक टैंक के गड्ढे में मगरमच्छ देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

टीम ने काफी सावधानी बरतते हुए छोटी बाल्टी के सहारे मगरमच्छ को बाहर निकाला, जिससे किसी को नुकसान न पहुँचे। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहाँ वह प्राकृतिक वातावरण में रह सकेगा।

ग्रामवासियों ने वन विभाग की तत्परता और टीमवर्क की सराहना की।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।