Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— थाना दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता — दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— थाना दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता — दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

थाना दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता — दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार
???? दिनांक: 25 अक्टूबर 2025

दमोह। थाना दमोह देहात पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार थाना दमोह देहात में फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 781/22 पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में आरोपी फहीम कुरैशी पिता इल्यास कुरैशी निवासी चमन तिगड्डा, बजरिया नं. 01 दमोह देहात एवं आरोपी रशीद उर्फ रसीद बहीद कुरैशी उम्र 24 वर्ष निवासी चमन तिगड्डा, गढ़ी मोहल्ला दमोह, पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा द्वारा विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ फहीम कुरैशी पिता इल्यास कुरैशी, निवासी चमन तिगड्डा, बजरिया नं. 01 दमोह देहात
2️⃣ रशीद उर्फ रसीद बहीद कुरैशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी चमन तिगड्डा, गढ़ी मोहल्ला दमोह

पुलिस टीम का योगदान:
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा सहित प्रआर. 187 भानू, प्रआर. 465 अरुण मिश्रा, प्रआर. 323 शेख लतीफ, प्रआर. 458 राकेश मिश्रा, आरक्षक 589 देवेन्द्र, आरक्षक 352 नितिन राज एवं सै. 64 राकेश दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post