—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
72 घंटे में पत्नी की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार — रजपुरा पुलिस की बड़ी सफलता
दमोह/रजपुरा। रजपुरा थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी पति को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।
थाना प्रभारी सरदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक संभावित ठिकानों और जंगल क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। अंततः सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते लोहे की गैती से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीओपी प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। रजपुरा थाना प्रभारी सरदार सिंह ने अपनी टीम के साथ लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।












































