Home » अपराध » Mp » “V-मित्र” ऐप के 100 दिन पूर्ण — जनता की भागीदारी से बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता

“V-मित्र” ऐप के 100 दिन पूर्ण — जनता की भागीदारी से बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

“V-मित्र” ऐप के 100 दिन पूर्ण — जनता की भागीदारी से बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता

जानकारी दें, इनाम पाएं : नागरिकों को मिले ₹15.5 लाख के इनाम

जबलपुर/दमोह।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत अनियमितताओं की जानकारी देने और आम नागरिकों को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया सामाजिक ऑडिट ऐप “V-मित्र (V-Mitra)” ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण कर लिए हैं।
“जानकारी दें, इनाम पाएं” के संदेश के साथ शुरू हुए इस अभिनव ऐप ने बिजली व्यवस्था में जनभागीदारी और पारदर्शिता की नई मिसाल कायम की है।

???? अब तक की प्रमुख उपलब्धियाँ

कंपनी के अनुसार, पिछले 100 दिनों में 30,000 से अधिक सूचनाएँ ऐप के माध्यम से प्राप्त हुईं। इनमें से 17,200 मामलों की जांच की गई, जिनमें 3,850 मामलों में अनियमितताएँ पाई गईं।
ऐप के माध्यम से सक्रिय नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए अब तक 3,150 लोगों को कुल ₹15.5 लाख के इनाम सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

???? दमोह जिले की भागीदारी

दमोह जिले के नागरिकों ने भी “V-मित्र” अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यहाँ से 1,625 विद्युत अनियमितताओं की सूचना दी गई, जिनमें से 37 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।

???? उल्लेखनीय आँकड़े

V-मित्र ऐप का स्ट्राइक रेट 22%, जबकि अन्य एजेंसियों के स्मार्ट मीटर डेटा एनालिसिस का स्ट्राइक रेट केवल 7% रहा।

कुल ₹4.64 करोड़ की बिलिंग अनियमितताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

विद्युत चोरी व अनियमितताओं से ₹23 लाख की वसूली की गई।

विद्युत अमले पर ₹3.25 लाख की प्रोविजनल पेनल्टी लगाई गई, जिनमें से ₹26,000 की वसूली भी हो चुकी है।

साथ ही 3,100 नए उपभोक्ता एवं लोड वृद्धि के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

???? प्रबंध निदेशक का वक्तव्य

अनय दिवेदी, प्रबंध निदेशक, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर ने कहा –

V-मित्र ऐप केवल एक तकनीकी प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस माध्यम से आम नागरिक गोपनीय रूप से विद्युत चोरी और अनियमितताओं की सूचना दे रहे हैं और सीधे अपने बैंक खाते में इनाम प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल जनता और बिजली कंपनी के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत कर रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This