Home » अपराध » Mp » *सागर नाका शराब दुकान पर उठे सवाल, अवैध बिक्री के वीडियो वायरल*

*सागर नाका शराब दुकान पर उठे सवाल, अवैध बिक्री के वीडियो वायरल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सागर नाका शराब दुकान पर उठे सवाल, अवैध बिक्री के वीडियो वायरल*

*आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप*


दमोह। शहर में अवैध शराब बिक्री को रोकने की जिम्मेदारी निभा रहे आबकारी विभाग की कार्यशैली एक बार फिर कटघरे में है। सागर नाका कृषि मंडी गेट के पास स्थित शराब दुकान का एक वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दुकान के बाहर विभागीय पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद थैलों में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग का अमला केवल “औपचारिकता” निभाता दिख रहा है, जबकि दुकान के आसपास अवैध गतिविधियाँ लगातार जारी हैं।

*सबसे कम रेट पर शराब बेचने के आरोप*

शहर में यह दुकान सबसे कम कीमत पर शराब बेचने के लिए फेमस हो चुकी है। आरोप है कि यहाँ सरकारी दरों से आधी कीमत पर शराब बेची जाती है, जिससे खरीदारों की भारी भीड़ लगती है।

*वायरल रेट लिस्ट (स्थानीय सूत्रों के अनुसार)*

लाल मसाला: ₹60 (सरकारी मूल्य ₹92–100)

सफेद मसाला: ₹60 (सरकारी मूल्य ₹70–80)

एमडी व्हिस्की: ₹300–400 (मूल्य ₹700–800)

ब्लेंडर प्रीमियम: ₹600 (मूल्य ₹1400)

एमडी रम: ₹400 (मूल्य ₹700)

इतने सस्ते दामों पर शराब उपलब्ध होने से यहाँ रोज भारी भीड़ जमा होती है, जिससे ट्रैफिक अव्यवस्था और सुरक्षा संबंधी समस्याएँ बढ़ गई हैं।

*क्षेत्र बना शराबियों का अड्डा, महिलाओं-बच्चों में दहशत*

स्थानीय निवासियों ने बताया—कि
दुकान के सामने ही रेलवे लाइन पर लोग खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं
क्षेत्र में देर रात तक नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है
सड़क और रेलवे लाइन दोनों पर अवैध सेवन आम बात हो गई है

*लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है*

नागरिकों का दावा है कि शहर में हाल ही में बढ़ी चाकूबाजी और आपराधिक घटनाओं के पीछे नशे की आसान उपलब्धता एक बड़ा कारण है।

*विभागीय लापरवाही या मिलीभगत?*
सबसे गंभीर सवाल यह है कि वायरल वीडियो में विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद अवैध शराब कैसे बिकती रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि—कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई

सोशल मीडिया पर बार-बार वीडियो वायरल होने पर भी विभाग चुप है

*जिला प्रशासन ने भी अभी तक स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया*

लोगों का कहना है कि या तो विभाग में गंभीर लापरवाही है या फिर किसी स्तर पर मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
आबकारी अधिकारी रविंद्र खरे को फोन लगाया गया उनका कहना है कि अभी मैं एक माह की छुट्टी पर हूं फिलहाल इस संदर्भ में कुछ नहीं कह सकता लेकिन गांधी जी अभी चार्ज पर हैं आप उनसे बात कर लीजिए गांधी जी को फोन लगाया गया गांधी जी ने फोन रिसीव नहीं किया

*अब प्रशासन की ओर टिकी निगाहें*

शहर में बिगड़ते माहौल, अपराधों में वृद्धि और अवैध शराब कारोबार की बढ़ती शिकायतों के बीच अब लोगों को जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से ठोस कदमों की उम्मीद है।

देखना यह होगा कि—क्या वायरल वीडियो और बढ़ती शिकायतों के आधार पर कठोर कार्रवाई होती है

या फिर यह मामला भी सिर्फ फाइलों और बयानबाज़ी में दबकर रह जाएगा l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।