Home » अपराध » Mp » *नोहलेश्वर महोत्सव सेवा और संस्कृति का संगम – राज्यमंत्री लोधी*

*नोहलेश्वर महोत्सव सेवा और संस्कृति का संगम – राज्यमंत्री लोधी*

*नोहलेश्वर महोत्सव सेवा और संस्कृति का संगम – राज्यमंत्री लोधी*

*राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने मरीजों का जाना कुशलक्षेम*

*नोहलेश्वर महोत्सव में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिवस हजारो मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ*

*आज पुनः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन*


दमोह/नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह नेतृत्व में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में आज आयोजित विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कृष्णभाव फाउंडेशन के तत्वावधान में राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के सौजन्य एवं आर.पी. फाउंडेशन के सहयोग से पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर भोपाल द्वारा आयोजित शिविर में पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल से आए अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई।

इस दौरान सामान्य रोगों के साथ-साथ हृदय रोग, मधुमेह, नेत्र रोग, हड्डी रोग, महिला एवं बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। 07 फरवरी को भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ शिविर स्थल पर पहुँचकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जांच के दौरान जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा के माध्यम से भोपाल रेफर किए जाने की समुचित व्यवस्था भी की गई।

उन्होंने कहा नोहलेश्वर महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है। ग्रामीण एवं दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को समय पर जांच, उपचार एवं परामर्श मिल रहा है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की दिशा में एक सशक्त कदम है।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने आगे कहा नोहलेश्वर मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है। नोहलेश्वर महोत्सव के माध्यम से हम अपनी बुंदेली संस्कृति, लोककला और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। हमारी लोकसंस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नोहलेश्वर महोत्सव सेवा और संस्कृति का संगम है।

महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा प्रदेश सरकार संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नोहटा जैसे ऐतिहासिक स्थल को सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़कर हम स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। आने वाले समय में नोहलेश्वर महोत्सव को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। जनसेवा और जनसंस्कृति के ऐसे आयोजनों में जनता की सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सभी चिकित्सकों, कलाकारों, स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग इस आयोजन में मिल रहा है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।