Home » अपराध » Mp » *माईसेम सीमेंट की नई पहल दमोह के युवाओं को मिलेगा सोलर तकनीक और सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण*

*माईसेम सीमेंट की नई पहल दमोह के युवाओं को मिलेगा सोलर तकनीक और सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण*

*माईसेम सीमेंट की नई पहल दमोह के युवाओं को मिलेगा सोलर तकनीक और सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण*

दमोह, 25 मार्च 2026
माईसेम सीमेंट द्वारा क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर और कुशल बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कंपनी ने पोस्टेरिटी फाउंडेशन के सहयोग से ‘सोलर पीवी इंस्टालेशन टेक्नीशियन’ और ‘सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट’ का तीन माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 25 मार्च को कंपनी के सक्षमता केंद्र में आयोजित एक समारोह में किया गया, जिसमें युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में टेक्निकल क्लस्टर हेड (सेंट्रल इंडिया) सुरेश चंद्र दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उनके साथ एचआर हेड विकास कुमार और कॉर्पोरेट सीएसआर हेड अजय कुमार ने भी भाग लिया और युवाओं का मार्गदर्शन किया।

यह प्रशिक्षण सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसके लिए चम्पट पिपरिया, नरसिंहगढ़, मढ़िया गणेश, मुर्रा, झिरा और कल्याणपुर सहित आसपास के गांवों में डोर-टू-डोर मोबिलाइजेशन और काउंसलिंग की गई।
इस प्रक्रिया के बाद कुल 80 युवाओं का चयन कर उन्हें दो बैचों में प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया है।

तीन माह के इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ग्रीन एनर्जी से जुड़े ‘सोलर सूर्य मित्र’ जैसे आधुनिक कोर्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और युवाओं को रोजगार से जोड़ने में भी सहयोग किया जाएगा।

पोस्टेरिटी फाउंडेशन वर्तमान में देश के 11 राज्यों में कौशल विकास कार्यक्रम संचालित कर रही है। भविष्य में भी माईसेम सीमेंट के सहयोग से ऐसे रोजगारोन्मुखी कोर्स चलाए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा सके।

यह पहल न केवल युवाओं के कौशल को विकसित करेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति देगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post

मातृ दिवस पर योग शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा दमोह। मातृ दिवस के अवसर पर सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा एवं विश्वकर्मा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में योगामृत टीम की संचालिका पूजा शचदेव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ उपस्थित रहीं। टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इस दौरान टीम के सदस्य रिमी जुनेजा, एकता जुनेजा, राखी चोपड़ा, काजल नवानी, अंजली श्रीवास्तव एवं प्रियंका बाश्वा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सार्थी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माताएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती हैं। मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के योग शिविर महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और आत्मविश्वासी महिलाएं ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संगीता विश्वकर्मा, दमोह जिला अध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भारती विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी निशा विश्वकर्मा, सचिव नीता विश्वकर्मा, महामंत्री रेखा विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, आरती विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाखा विश्वकर्मा एवं प्रीति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, महिला बाल आयोग समिति सदस्य श्रीमती रश्मि वर्मा, ऐश्वर्य ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति खरे एवं श्रीमती कीर्ति खरे सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने भी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा योगामृत टीम का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।