Home » अपराध » Mp » *दमोह यातायात पुलिस की ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई ₹41 हजार का प्रशमन शुल्क वसूला*

*दमोह यातायात पुलिस की ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई ₹41 हजार का प्रशमन शुल्क वसूला*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह यातायात पुलिस की ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई ₹41 हजार का प्रशमन शुल्क वसूला*

दमोह यातायात पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए दो वाहनों पर कार्रवाई कर कुल ₹41,000 का प्रशमन शुल्क वसूला। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान बल्कर वाहन क्रमांक MP 21 H 1729 निर्धारित क्षमता से 16 टन अधिक माल ले जाते हुए पाया गया। इस पर ₹26,000 का प्रशमन शुल्क अधिरोपित कर वसूला गया।

वहीं ट्रक क्रमांक MP 19 HA 2799 में निर्धारित क्षमता से 5 टन अधिक माल परिवहन किए जाने पर ₹15,000 का प्रशमन शुल्क लगाया गया।

यातायात पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान दोनों वाहनों से कुल ₹41,000 का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों से निर्धारित भार क्षमता का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This