Home » अपराध » Mp » *दमोह में कलेक्टर का बड़ा एक्शन 5 विभागों के 48 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित एक दिन का वेतन काटने के निर्देश*

*दमोह में कलेक्टर का बड़ा एक्शन 5 विभागों के 48 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित एक दिन का वेतन काटने के निर्देश*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह में कलेक्टर का बड़ा एक्शन 5 विभागों के 48 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित एक दिन का वेतन काटने के निर्देश*

दमोह, 03 अगस्त 2026। जिले में कार्यालयों की कार्यप्रणाली और अनुशासन का जायजा लेने के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सोमवार को पांच विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 48 अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।

सबसे गंभीर बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के कार्यपालन यंत्री, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) आजीविका मिशन तथा जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग भी कार्यालय से अनुपस्थित मिले।

विभागवार अनुपस्थित कर्मचारियों की संख्या इस प्रकार रही—

– जिला पंचायत – 13
– ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) – 7
– आजीविका मिशन – 5
– जनजातीय कार्य विभाग – 4
– जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय – 19

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और आमजन के कार्यों का तत्परता, संवेदनशीलता एवं कानून के दायरे में रहकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This