—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*पाटन से लापता हुआ हरिओम सिंह ठाकुर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल आमजन से की मदद की अपील*

पाटन/दमोह। ग्राम सिंगोड़ी भमक पड़रिया (पाटन) निवासी हरिओम सिंह ठाकुर दिनांक 6 अगस्त को शाम लगभग 5:00 बजे पाटन से लापता हो गए हैं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन लगातार रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
हरिओम सिंह ठाकुर के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार लोगों से उनके बारे में जानकारी देने की अपील कर रहे हैं। परिवार ने आमजन से आग्रह किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने हरिओम सिंह ठाकुर को कहीं देखा हो या उनके संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो कृपया तुरंत संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
📞 62601211448
📞 रतन सिंह ठाकुर – 8718025496
परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि हरिओम सिंह ठाकुर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उनके अपने से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।











































