Home » अपराध » गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव में एक व्यक्ति ने स्वयं और अपनी तीन बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिसमें पिता और दो बच्चियों की मृत्यु हो गई है।

गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव में एक व्यक्ति ने स्वयं और अपनी तीन बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिसमें पिता और दो बच्चियों की मृत्यु हो गई है।

गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव में एक व्यक्ति ने स्वयं और अपनी तीन बच्चियों को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिसमें पिता और दो बच्चियों की मृत्यु हो गई है। एक बच्ची गंभीर हालत में है और उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन दुर्भाग्य से वहां भी उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन और तहसीलदार प्रवीण त्रपाठी हटा सिविल अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक और सीएसपी भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पत्नी और सास से पूछताछ की।
मृतकों की पहचान विनोद जाट (कंसोरिया) और उनकी दो बेटियां महक (2 वर्ष) और खुशबू (4 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरी बेटी खुशी (7 वर्ष) की भी दमोह जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। विनोद हरियाणा का रहने वाला था और अपने ससुराल मुहरई गांव आया हुआ था।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए हटा अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post