Home » राजनीति » नवनिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का सांसद ने लिया जायजा

नवनिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का सांसद ने लिया जायजा

अगले वर्ष सितम्बर तक मेडिकल कॉलेज दमोह के लिये

समर्पित हो जायेगा-सांसद राहुल सिंह

नवनिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का सांसद ने लिया जायजा

दमोह नवनिर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज दमोह का क्षेत्र के सांसद राहुल सिंह ने भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने बॉयज हॉस्टल, नर्सिंग स्टाफ आवास, ऑडिटोरियम आदि निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की । इस अवसर पर एसडीएम आरएल बागरी विशेष रूप से मौजूद थे।

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की गई है और तकरीबन 75-80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, बॉयज हॉस्टल, नर्सिंग स्टाफ के आवास की सुविधा और ऑडिटोरियम जहाँ पर छात्रों का सेमिनार होना है, जिस हिसाब से कार्य प्रगति की गति चल रही है, मुझे ऐसा लगता है कि मार्च तक कंप्लीट हो जाएगा और सितम्बर तक एडमिशन की स्थिति यहाँ पर बनने लगेगी। बड़े ही संतोषजनक स्थिति में काम चल रहा है और निरंतर हम सभी का प्रयास था कि मेडिकल कॉलेज दमोह को मिले तो मुझे लगता है कि अगले वर्ष सितम्बर तक मेडिकल कॉलेज दमोह के लिये समर्पित हो जायेगा।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के अलावा संजय यादव, भरत यादव सहित कार्यकारी एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी गण मौजूद थे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post