Home » अपराध » Mp » विश्वकर्मा समाज द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई गईं।

विश्वकर्मा समाज द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई गईं।

दमोह में विश्वकर्मा समाज द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं बनाई गईं।

श्री विश्वकर्मा महापंचायत महिला मोर्चा, दमोह ने 23 अगस्त 2025 को श्री सौरभ विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में मिट्टी के गणेश जी बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया।

यह कार्यशाला विश्वकर्मा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा द्वारा मूर्तिकार श्री सौरभ विश्वकर्मा के स्टेशन चौराहा स्थित निवास पर आयोजित की गई।


इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कई सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें भारती विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, प्रियंका, राखी, सीमा, नीतू, कृष्णा, माया, शशि, रेखा, नीता, और ज्योति विश्वकर्मा शामिल थीं।

यह कार्यशाला पर्यावरण-अनुकूल गणेश चतुर्थी मनाने और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This