*श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 11 सितंबर से प्रारंभ*
दमोह… पितृ पक्ष के पावन अवसर पर, इस वर्ष भी बेलाताल टापू स्थित श्री शिव साईं मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। 
यह आयोजन 11 सितंबर से शुरू होगा। यह कार्यक्रम पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
इस पावन कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक, पंडित श्री कमलेश्वरानंद महाराज जी, अपने मुखारविंद से करेंगे, जिसका श्रवण पान कर सभी भक्तजन धर्म लाभ अर्जित कर सकते हैं।
इस धार्मिक आयोजन में शहर के कई श्रद्धालु भाग लेंगे। पितृ पक्ष के महत्व को देखते हुए, बेलाताल में तर्पण भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोग अपने पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष के कार्यक्रम में यजमान बनकर पुण्य कमाने के इच्छुक लोग 8319809383 पर संपर्क कर सकते हैं।
साईं मंदिर मित्र मंडली और अन्य सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस भागवत कथा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।















































