Home » अपराध » Mp » ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह दमोह जिला जेल में वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है

ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह दमोह जिला जेल में वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है

ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह
दमोह जिला जेल में वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है

जिला जेल के जेलर सी.एल. प्रजापति ने साफ़ किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जेल परिसर का नहीं है। उनका कहना है कि यह वीडियो जेल के बाहर शूट किया गया है और इसे मोनू ठाकुर नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर बनाया है।

जेलर प्रजापति के अनुसार, मोनू ठाकुर हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और अब उसने यह वीडियो जेल प्रशासन और स्टाफ को बदनाम करने की साजिश के तहत तैयार किया है।

उन्होंने बताया कि जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन कहीं भी ऐसा कोई दृश्य सामने नहीं आया, जैसा कि वायरल वीडियो में दिखाया गया है।

जेलर ने मामले की पूरी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है और स्पष्ट किया है कि यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है, जिसका मक़सद सिर्फ जेल प्रशासन की छवि खराब करना है l

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This